{"_id":"5b3bb97c4f1c1b8c288b4606","slug":"15306407636-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आवास का घेराव करेंगे शिक्षा प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आवास का घेराव करेंगे शिक्षा प्रेरक
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आवास का घेराव करेंगे शिक्षा प्रेरक
- मानदेय के भुगतान और संविदा बहाली की मांग को लेकर आंदोलन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। 26 माह के रुके मानदेय के भुगतान और संविदा बहाली की मांग को लेकर जिले के शिक्षा प्रेरकों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। राजेबाबू पार्क में बैठक कर प्रेरकों ने निर्णय लिया कि छह जुलाई को सांसद आवास का घेराव किया जाएगा।
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षा प्रेरक अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन पर हैं। वहीं सीएम से लेकर पीएम तक अपनी मांग का ज्ञापन भेजकर मानदेय का भुगतान करवाने और संविदा बहाली की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी है। मंगलवार को फिर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर मांग पूरी करने की मांग की गई है, साथ ही निर्णय लिया है कि छह जुलाई को मांगों के समर्थन में सांसद के आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान उपासना त्यागी, गोविंद सिंह, मनवीर सिंह, सुशील कुमार, गौरव शर्मा, जितेंद्र कुमार, हरिदत्त शर्मा, राकेश कुमार ओर सुनील शर्मा आदि प्रेरक शामिल रहे।