{"_id":"5b22b80c4f1c1bc96b8b627a","slug":"15290019989-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारियों ने की पार्टी, भड़के लोगों का प्रदर्शन
ऊंचागांव। कस्बा अमरगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारियों के कोल्डड्रिंक और समोसा पार्टी करने पर लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि बैंक कर्मचारी आए दिन काम की जगह पार्टी करते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि एलडीएम से शिकायत के बाद बैंक कर्मियों ने कार्य शुरू किया।
लोगों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को बैंक की शाखा को समय पर तो खोला गया, लेकिन बैंक कर्मचारी बैंक में कार्य करने की जगह पार्टी करते रहे। इस दौरान खाताधारकों ने लेनदेन का कार्य करने की बैंक कर्मचारियों से गुहार लगाई, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर कार्य करने से मना कर दिया। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से आए गुस्साए खाताधारकों ने बैंक के बाहर खडे़ होकर बैक कर्मचारियों की लापरवाही का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। खाताधारकों ने एलडीएम से बैंक कर्मचारियों की हठधर्मिता की शिकायत की। उसके उपरांत करीब ढाई घंटे बाद बैंक में अकाउंटेंट आने पर लेन देन का कार्य आरंभ हुआ। इसके बाद खाताधारकों ने राहत की सांस ली। मौके पर नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, ईश्वर सिंह, विशन सिंह, मुकेश सिंह, लाजपत सिंह अंकित शर्मा, ग्रीश वर्मा, बसंत राणा, चंद्र सिंह, विमला देवी, राजकुमार, कमलेश देवी आदि खाताधारक मौजूद रहे।
एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया कि ब्रांच मैनेजर बीमारी के चलते अवकाश पर हैं। मामलेकी शिकायत मिलने ही कर्मियों फटकार लगाते हुए शुरू कराया गया। दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।