{"_id":"5b22b6874f1c1b214d8b65e7","slug":"15290016115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में टूटा जर्जर तार, बाल-बाल बचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में टूटा जर्जर तार, बाल-बाल बचे डीएम
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में टूटा जर्जर तार, बाल-बाल बचे डीएम
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट परिसर में बिजली का जर्जर तार टूटने से डीएम बाल-बाल बच गए। डीएम के वाहन चालक की सूझबूझ की वजह से हादसा बच गया। तार टूटने के बाद डीएम ने रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से कलक्ट्रेट में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार दोपहर डीएम अनुज कुमार झा कलक्ट्रेट जा रहे थे। डीएम को जिला पंचायत सभागार में प्रधानों की बैठक में भाग लेना था। इसी दौरान कोषागार के सामने पहुंचने से पहले ही बिजली के तार में स्पार्किंग शुरू हो गई। इससे तार टूट गया। अचानक बिजली का तार टूटने से कलक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। जिस समय तार टूटा उस समय डीएम की गाड़ी मौके पर नहीं थी, लेकिन तार टूटने के बाद मौके पर पहुंची तो चालक ने तार टूटा देखकर रास्ते में ही गाड़ी रोक दी। चालक की सूझबूझ की वजह से हादसा बच गया। तार टूटा देखकर चालक ने दूसरे रास्ते से डीएम को कलक्ट्रेट पहुंचाया। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि तार गाड़ी पहुंचने से पहले ही टूट चुका था। तार टूटा होने की वजह से वह दूसरे रास्ते से कलक्ट्रेट गए। 15 मिनट में कर्मचारियों ने तार को बदल दिया।
15 मिनट में ही बदला तार
कलक्ट्रेट में बिजली का तार टूटने से बिजली अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिजली अफसरों ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर टूटे तार को बदलवा दिया। कलक्ट्रेट के बजाय यदि यह तार कहीं और टूटा होता तो शायद घंटों का समय तार को बदलने में लग जाता।