{"_id":"5b22b6844f1c1bf36e8b7f6e","slug":"152900160711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने स्याना रोड से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने स्याना रोड से हटवाया अतिक्रमण
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने स्याना रोड से हटवाया अतिक्रमण
बुलंदशहर। ईद के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा शहर में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने स्याना अड्डा रोड पर अतिक्रमण ध्वस्त किया और व्यापारियों को चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने शहर के डिप्टी गंज चौराहे से स्याना अड्डा तक अतिक्रमण हटवाया। टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए अवैध रूप से बाहर रखे सामान को कब्जे में ले लिया। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि ईद के मद्देनजर लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अभियान चलाया गया। कई व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।