फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   क्रय केन्द्रों पर बारदाना न पहुंचने पर दो अफसरों पर गाज

क्रय केन्द्रों पर बारदाना न पहुंचने पर दो अफसरों पर गाज

Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्रय केन्द्रों पर बारदाना न पहुंचने पर दो अफसरों पर गाज
क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचने पर दो अफसरों पर गाज
विज्ञापन


बुलंदशहर। गेहूं क्रय केंद्रों पर समय से बारदाना न पहुंचाने के मामले में जिले के नोडल अधिकारी ने दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। नोडल अधिकारी ने शनिवार को समीक्षा बैठक में अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए केंद्रों पर तुरंत बारदाना पहुंचाने के आदेश दिए। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने गेहूं क्रय केंद्रों पर खराब स्थिति को लेकर अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। बड़े पैमाने पर अफसरों की लापरवाही के चलते नोडल अधिकारी ने एआर कॉपरेटिव तथा डिप्टी एआरएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। बैठक में राजस्व कार्यों के तहत भूमाफियाओं, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा भी नोडल अधिकारी ने तलब किया। आबकारी विभाग के अफसरों को आदेश देते हुए गैर प्रांत व नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को लेकर स्वास्थ्य अफसरों ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मौत होने के बाद निजी वाहनों से शव ले जाने पड़ रहे हैं, उन्होंने शासन द्वारा दिए गए शव वाहनों का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी ने कृषि विभाग, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, गांवों को ओडीएफ करने की समीक्षा की। डीएम, सीडीओ, एसपी सिटी व बीएसए समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीएसए दफ्तर में बढ़ा नोडल अधिकारी का पारा
बीएसए दफ्तर के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया। दफ्तर में बच्चों की टीसी का ब्यौरा न मिलने पर नोडल अधिकारी ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम के समक्ष पेश रिकार्ड पेश करने के आदेश दिए। हालांकि बाद में अफसरों ने बताया कि संबंधित बाबू के अवकाश पर होने के चलते पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed