{"_id":"5b1acf4e4f1c1bab6e8b6eb1","slug":"152848366615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर पास चला रहा था पैथोलॉजी लैब, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर पास चला रहा था पैथोलॉजी लैब, सील
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर पास चला रहा था पैथोलॉजी लैब, सील
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा छापेमार कार्रवाई के बाद भी अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक और लैब खोले बैठे है। बिना पंजीकरण पैथोलॉजी लैब की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने पर अफसरों की जांच में इसका खुलासा हुआ। अफसरों ने लैब को सील कर शासन को कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी है।
लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सराय छबीला में इंटर पास एक युवक बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद भी अफसर अंजान बने बैठे थे। इंटर पास युवक द्वारा बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब का संचालन करने की एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो अफसर नींद से जागे और शिकायत मिलते ही तुरंत टीम के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे। एसीएमओ डॉ. अवनेन्द्र कुमार ने बताया कि संचालक इंटर पास था और बिना पंजीकरण के लैब का संचालन करते हुए पाया गया। लैब के दस्तावेज कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया गया है। बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। इस दौरान लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र बंसल और सराय छबीला सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुणलता कार्रवाई में शामिल रहे।