फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आज से चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

आज से चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आज से चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
आज से चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन

- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन के आदेश पर सोमवार से 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से शुरू हो रहा है। एक सप्ताह तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात की जानकारी दी जाएगी।

29 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। दूसरे दिन महिलाओं एवं बालिकाओं की स्कूटी रैली व तीसरे दिन हेलमेट व सीट बेल्ट की चेकिंग की जाएगी। चौथे दिन स्कूली वाहन चालकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पांचवे दिन टैंपो व ई-रिक्शा चालकों के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी। छठे दिन सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में कैंडिंल मार्च निकाला जाएगा। अंतिम दिन सड़क सुरक्षा के संबंध में जनप्रतिनिधियों से वार्ता व झांकियां निकाली जाएंगी। जिस संभाग या जिले का कार्य सबसे बेहतर होगा, उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित आदेश की कापी मिल चुकी है। यातायात नियमों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। वाहन चालकों को इसके माध्यम से जागरूक किया जाएगा। दुर्घटना में मृत लोगों की याद में कैंडिल मार्च निकाल उन्हें याद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed