फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब किसान खुद बेच सकेंगे उन्नत बीज

अब किसान खुद बेच सकेंगे उन्नत बीज

Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अब किसान खुद बेच सकेंगे उन्नत बीज
अब किसान खुद बेच सकेंगे उन्नत बीज
विज्ञापन

- कृषि विभाग करेगा प्रगतिशील किसानों को चिन्हित
- चिन्हित किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण और बीज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब प्रगतिशील किसान उन्नत बीज बेचेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा ऐसे किसानों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटा है।

जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से किसानों को गेहूं, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंग आदि का बीज दिया जाता है। उन्नत किस्म के इस बीज से किसानों को अच्छी पैदावार के साथ मुनाफा भी मिलता है। जबकि जानकारी के अभाव और प्रचार-प्रसार कम होने के कारण यह बीज अधिकतर किसानों तक नहीं पहुंच पाता। अब सरकार ने प्रगतिशील किसानों को उन्नत बीज खुद बेचने की पहल की गई है। यह किसान अपना उन्नत किस्म का बीज तैयार कर बेच सकेंगे। इसकेे लिए ऐसे किसानों को चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग जल्द ही जिले के प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर उनकी लिस्ट तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के दौरान चिन्हित किसानों को उन्नत किस्म का बीज तैयार कर खुद बेचने आदि जरूरी जानकारी दी जाएगी। बीज तैयार करने के लिए प्रगतिशील किसानों को विभाग की ओर से बीज मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसर और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्य बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed