{"_id":"5aad557b4f1c1bb9758b5d93","slug":"152130929810-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित मार्ग से नहीं निकाल सकेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित मार्ग से नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित मार्गों से जुलूस नहीं निकाल सकेंगे श्रद्धालु
- डीएम ने अफसरों को जारी किए आदेश
- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही पहल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नवरात्र के मौके पर श्रद्धालु विवादित मार्गों से जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसके लिए डीएम ने आदेश जारी करते हुए विभिन्न अफसरों की जिले में ड्यूटी लगाई है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाए।
रविवार से नवरात्र शुरू हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। जिले में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में त्योहार के वक्त में शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम ने शनिवार को अफसरों को आदेश देते हुए कहा कि किसी भी विवादित मार्ग से जुलूस आदि निकालने की अनुमति न दी जाए। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाकर क्षेत्रों में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। इसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम को संबंधित तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट को नगर क्षेत्र, डिबाई तहसीलदार को बेलौन मंदिर, तहसीलदार शिकारपुर को पहासू व छतारी क्षेत्र, तहसीलदार स्याना को बीबीनगर व खानपुर, अनूपशहर तहसीलदार को अहार स्थित अवंतिका मंदिर, तहसीलदार सदर को औरंगाबाद व गुलावठी क्षेत्र में तैनात किया है।