फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   देरी से पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग रहे परेशान

देरी से पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग रहे परेशान

Tue, 20 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
देरी से पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग रहे परेशान
देर से पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। अफसरों की अनदेखी से दिव्यांग बोर्ड में अव्यवस्थाएं हावी हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांग सुबह से ही चिकित्सकों का इंतजार करते रहे थे। काफी देर तक चिकित्सकों के न आने पर दिव्यांग बिना प्रमाणपत्र बनवाएं ही वापस लौट गए।

जिला अस्पताल में जिला क्षय रोग विभाग के पास दिव्यांग बोर्ड का कार्यालय है। यहां पर पहले प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिव्यांगाें के प्रमाणपत्र जारी होते थे। इसलिए इस दिन यहां दिव्यांगों की काफी भीड़ लगी रहती है। विभाग द्वारा दिव्यांगों को शिविर के दिन सुबह दस बजे से पहले आने को कहा जाता है। सीएमओ ने सोमवार से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आदेश जारी किए थे। दोपहर 12 बजे के करीब खुर्जा से आए चिकित्सक डॉ. हरीश राजपूत ने दिव्यांगाें का परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू किया। दिव्यांग तिलक ने बताया कि शिविर के दिन चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगों को इंतजार करवाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। चिकित्सक समय से क्यों नहीं पहुंचे इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed