{"_id":"5a8323ae4f1c1b2a788b59e4","slug":"151854399510-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनाए जाएंगे सात और वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनाए जाएंगे सात और वेंडिंग जोन
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बनाए जाएंगे सात और वेंडिंग जोन
- जाम से निजात दिलाने के लिए होगी पहल
- गुलावठी में आदेशों का पालन न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने और तीन वेंडिंग जोन के सफल संचालन के बाद अब जिले में सात और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले वेंडिंग जोन से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
डीएम डा. रोशन जैकब ने सोमवार शाम वेंडिंग जोन लगाने व उनके संचालन की समीक्षा करते हुए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सात और वेंडिंग जोन बनाने के आदेश जारी किए। डीएम ने कहा कि पुरानी जेल, डीएवी तिराहा व मोतीबाग पर पूर्व में ही वेंडिंग जोन संचालित कर दिए गए हैं, अब सात अन्य वेंडिंग जोन की जगह चिन्हित करने के बाद इसे 20 फरवरी तक संचालित कर दिया जाएगा। इसके अलावा गुलावठी नगर पालिका में वेंडिंग जोन के लिए कार्रवाई न करने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ईओ को फटकार लगाकर शीघ्र वेंडिंग जोन संचालित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सिकंदराबाद, खुर्जा व स्याना नगर पालिका में भी वेंडिंग जोन के संचालन के आदेश दिए गए हैं।
पुनीत शर्मा