फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फोटो समाचार। फाइल नं 12 बुल 76, 77 व 7

फोटो समाचार। फाइल नं 12 बुल 76, 77 व 7

Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार। फाइल नं 12 बुल 76, 77 व 7
धान के गिरे रेट को लेकर मंडी में किसानों का जमकर हंगामा
विज्ञापन

- तोल बंद को लेकर किसानों ने आढ़ती तो पल्लेदारों ने किसान को पीटा, मंडी प्रशासन के हाथ-पांव फूले
- तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुन शुरू हुई तोल
जहांगीराबाद। पूरे देश में धान खरीद के लिए विख्यात जहांगीराबाद धान मंडी में धान के गिरे भावों पर माल खरीदने से किसान गुस्सा गए। किसानों ने मंडी कारोबारियों पर एक सिंडीकेट की तरह काम करते हुए मनमाने दामों पर किसान की उपज खरीदने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। उन्होंने प्रर्दशन करते हुए पूरी मंडी की तोल बंद करा दी। आरोप है कि हंगामे के बीच कुछ पल्लेदारों ने एक किसान की पिटाई कर दी, जिसके जवाब में कुछ किसानों ने एक कच्चा आढ़ती की पिटाई कर दी। इस प्रकरण को लेकर पूरे मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल किसानों, पल्लेदारों और कारोबारियों को शांत किया।
बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद धान मंडी में धान क्रय करने वाले कारोबारियों ने सुगंध और शर्बती धान जिंस का भाव करीब 2100 व 1509 जिंस का भाव 2300 रुपए प्रति कुंतल से माल खरीदने का ऐलान किया तो मंडी में माल लेकर आए किसान भड़क गए और उन्होंने मंडी कारोबारियों की कार्यप्रणाली को एक मोनोपोली बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि कारोबारी ज्यादा माल आने के चलते स्वत: ही अपने भाव गिरा रहे हैं, जबकि अन्य मंडियों में इससे कहीं ज्यादा दामों पर माल खरीदा जा रहा है। कारोबारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सभी किसान एकजुट हो गए और उन्होंने माल न बेचने का ऐलान करते हुए बिके मालों की भी तोल बंद करा दी। किसानों के ऐलान व तोल बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। किसानों का आरोप है कि इसी बीच मंडी के कुछ पल्लेदारों ने मंडी में माल लेकर आए किसान के साथ तोल बंद कराने को लेकर मारपीट की। मारपीट की खबर पूरे परिसर में फैलने से किसानों में आक्रेाश फैल गया। कुछ किसानों ने मंडी के एक कच्चा आढ़ती के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसा-बहसी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ मनीष यादव, मंडी सचिव अनिल कुमार कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह व अनूपशहर कोतवाल एस पी पटेल भी पुलिस बल के साथ मंडी पहुंच गए और आक्रोशित किसानों को बामुश्किल शांत किया। मगर, किसान भाव सही न होने तक तौल न करने की अपनी जिद पर अड़े रहे। किसानों की मांग को देखकर सचिव मंडी सचिव व सीओ मनीष यादव ने किसानों के बीच फोन का स्पीकर आन कर जिले की कुछ मंडियों से इन्हीं जिंसों के आज के भाव पूछे। अन्य मंडियों में लगभग यहीं भाव पर माल खरीदने की पुष्टि होने पर किसान माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावों की पुष्टि होने पर किसानों ने अपना माल बेचना शुरू किया और तौल शुरू होने दी। किसानाें व प्रशासन की यह मैराथन बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के दौरान ही कुछ किसानों ने मंडी प्रशासन पर मंडी परिसर में बने सरकारी धर्म कांटा जानबूझकर खराब होने का आरोप लगाते हुए मंडी कारोबारियों को हित पहुंचाने का आरोप लगाया।
वर्जन...
मंडी में किसानों का शोषण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। एक धर्मकांटा पूरी तरह चल रहा है, जब कि दूसरे की तकनीकी कमी को सही कराया जा रहा है। जिन भावों को लेकर आज हंगामा हुआ है, वही भाव अन्य मंडियों में भी हैं। - अनिल कुमार मंडी समिति सचिव, जहांगीराबाद
मंडी कारोबारी पूरी निष्पक्षता से किसानों के साथ क्रय-विक्रय का कारोबार करते हैं। गलती पाए जाने पर व्यापार मंडल भी अपने स्तर से कार्रवाई करता है, लेकिन आज के प्रकरण में कारोबारियों की कोई गलती नहीं है। कुछ लोगों ने किसानों के बीच शक पैदा किया है। - जयप्रकाश गर्ग, अध्यक्ष मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष
दोनों पक्षों की संयुक्त बैठक कर गलतफहमियां दूर करा दी गई हैं। मारपीट को लेकर किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मंडी में ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल को गश्त करने के भी आदेश दे दिए गए हैं। - मनीष यादव, सीओ अनूपशहर

किसान की हत्या से फैली अफवाह
किसानों, पल्लेदारों व कारोबारियों के बीच जब यह विवाद गरमा रहा था तो किसी असामाजिक तत्व ने यह अफवाह फैला दी कि जिस किसान के साथ मारपीट पल्लेदारों ने की है उसकी मौत हो गई है। किसान की मौत की अफवाह चंद मिनटों में पूरे जिले में फैल गई, जिससे पूरे दिन इस घटना की जानकारी को लेकर फोन खटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed