{"_id":"59b6bb074f1c1bed7f8b5f77","slug":"15051476774-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीएवी इंटर कालेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीएवी इंटर कालेज बना चैंपियन
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीएवी इंटर कालेज बना चैंपियन
- त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कालेज में तहसील के माध्यमिक विद्यालयों की चल रही त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें एलडीएवी इंटर कालेज ने ओवर आल चैंपियनशिप हासिल की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसीपल एसपीएस तोमर ने कहा कि खेल में हार-जीत नहीं बल्कि खेलभावना का महत्व होता है।
मुख्य अतिथि अजय गर्ग ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सुनील गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को जनपदीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बालक सब जूनियर ग्रुप में चंद्रशेखर व उमेश शर्मा एलडीएवी, बालक जूनियर वर्ग में योगेश कटारिया एलडीएवी तथा बालक सीनियर वर्ग में अंकित बीपीएएस जहांगीराबाद ने चैंपियनशिप हासिल की है। बालिका सब जूनियर वर्ग में बबिता चौधरी एवं आंचल चौधरी एलडीएवी संयुक्त रूप से बालिका जूनियर वर्ग में मीनाक्षी परदादा-परदादी, सीनियर बालिका वर्ग में अनम परदादा-परदादी, डोली गुप्ता सर्वोदय शिकोई तथा स्वाति शिवकुमार जनता इंटर कालेज जहांगीराबाद ने चैंपियनशिप हासिल की। बलवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र भारद्वाज, नीतेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमवीर सिंह, बहादुर सिंह, ब्रजेश, राजकुमार, वरुण गिरी आदि रहे।