फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेल के ऊपर हेलीकाप्टर के दो राउंड से मचा हड़कंप

जेल के ऊपर हेलीकाप्टर के दो राउंड से मचा हड़कंप

Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
जेल के ऊपर हेलीकाप्टर के दो राउंड से मचा हड़कंप
जेल के ऊपर हेलीकाप्टर ने लगाए दो राउंड, हड़कंप
विज्ञापन

- सूचना पर पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पांच, पहुंची फोर्स
- व्हाइट कलर के हेलीकाप्टर पर लगी थी नीले रंग की पट्टी
- जेल के ऊपर आने पर हेलीकाप्टर की गति हो गई थी धीमी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
दिल्ली रोड स्थित जेल के ऊपर से हेलीकाप्टर के राउंड लेने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थित और ज्यादा गंभीर तब हो गई जब एक घंटे के बाद दूसरी बार हेलीकाप्टर ने राउंड लिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। मौके पर कोतवाली पुलिस मय फोर्स पहुंच गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते हेलीकाप्टर के जाने के काफी देर तक पुलिस मौके पर खड़ी रही। लेकिन किसी तरह की कोई घटना न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब अधिकारी घटना को लेकर जांच की बात कह रहे हैं।
शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे एनएच 91 स्थित जेल के पास से एक हेलीकाप्टर गुजरा। जेल के ऊपर से राउंड लेते समय हेलीकाप्टर काफी नजदीक आ गया। खास बात यह रही कि उस दौरान हेलीकाप्टर की गति काफी धीमी हो गई। देखकर जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए। यहां तक कि हेलीकाप्टर को काफी नजदीक देख कैदियों में भी अफरातफरी मच गई। इस घटना को लेकर जेल के अफसरों की सूचना पर पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में कोतवाली सिकंदराबाद प्रभारी संजय पांचाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे के बाद उसी तरह जेल के ऊपर से दुबारा हेलीकाप्टर गुजरा इस दौरान भी हेलीकाप्टर काफी नजदीक आ गया था और उसकी गति धीमी थी। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए। हेलीकाप्टर के जाने के बाद कोतवाल समेत पुलिस फोर्स काफी देर तक इंतजार करती रही। उसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि हेलीकाप्टर सफेद रंग का था। उस ऊपर नीली पट्टी बनी हुई थी। जेल के ऊपर से गुजरने का कारण नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन


कोट्स
जेल ऊपर से दिन में दो बार एक घंटे के अंतराल पर हेलीकाप्टर गुजरते देखा गया। जो जेल से काफी नजदीक आ गया था। तत्काल इसकी सुचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके सिंह, जेलर

हो सकता है लैंडिंग न हो पाने के कारण हेलीकाप्टर आसमान में ही राउंड लगा रहा हो और भटकते हुए आ गया है। बहरहाल पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
- डॉ प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed