फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किसानों को कल मिलेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

किसानों को कल मिलेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Fri, 08 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
किसानों को कल मिलेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
किसानों को कल मिलेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम
- प्रभारी मंत्री बांटेंगे प्रमाणपत्र, 13,140 किसानों को तहसील से मिलेंगे प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन से जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है, उन्हें अब कर्जमाफी प्रमाणपत्र मिलेंगे। इसके लिए 10 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी अंतिम चरण में हैं। वहीं शुक्रवार को सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की विकास भवन में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीडीओ जसजीत कौर और जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 23 हजार 140 किसानों का कर्जमाफ हो गया है। इन किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र दिए जाने हैं। इसके लिए 10 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 10 किसानों को मुख्यातिथि प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रमाणपत्र देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी अंतिम चरण में हैं। जिन 10 हजार किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डीएम डॉ. रोशन जैकब सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और राजनेता भी शामिल होंगे। इस दौरान कृषि सहित अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे किसानों को कृषि की नई तकनीक और उपकरण आदि की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि शेष 13 हजार 140 किसानों को जिले की सभी सात तहसीलों से कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। तहसील स्तर पर प्रमाणपत्रों का वितरण करने के लिए जल्द ही डेट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन 13 को
बुलंदशहर। सफाई कर्मचारियाें से परिषदीय स्कूलों में सफाई से मुक्त करने आदि नौ मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों का 13 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा। धरना उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले होगा। जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के लिए डीएम से अनुमति ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed