{"_id":"599b16d84f1c1b20188b489c","slug":"150333617412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर और सहायक अध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर और सहायक अध्यापिका निलंबित
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडमास्टर और सहायक अध्यापिका निलंबित
- बीएसए की जांच में दोषी पाए गए दोनों अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर और सहायक शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर गंभीर आरोप हैं। शुरुआती जांच में इनकी पुष्टि हुई है। जांच अभी जारी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले सप्ताह प्राथमिक स्कूल में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इसमें हेडमास्टर की भी मिलीभगत का आरोप था। इस मामले में बीएसए की जांच में आरोप सही पाए गए। बीएसए ने विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को खराब करने, विभाग की छवि को धूमिल करने, गैर शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न रहने, छात्रों को अपने पक्ष के लिए अनुचित रूप से धमकाने और प्रलोभन देने के अलावा 15 अगस्त को विद्यालय होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर सहायक अध्यापिका जया शर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही नियम के विरुद्ध रसोइया का चयन करने, विभागीय सूचना में गलत छात्र संख्या प्रेषित करने, विद्यालय के बैंक खाते से गलत तरीके से राशि निकालने, अध्यापकों को गलत तरीके से अवकाश का लाभ देने आदि के आरोप साबित होने पर बीएसए ने हेडमास्टर जयदेव को भी निलंबित कर दिया है। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर आदेश भेज दिए गए हैं। उन्हें दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया गया है। नियमानुसार उन्हें बहाली तक कोई भी सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी। जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।