फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कॉलेजों के प्राध्यापक आज मनाएंगे ब्लैक-डे

कॉलेजों के प्राध्यापक आज मनाएंगे ब्लैक-डे

Mon, 21 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों के प्राध्यापक आज मनाएंगे ब्लैक-डे
कॉलेजों के प्राध्यापक आज मनाएंगे ब्लैक-डे
विज्ञापन

- जिले के सरकारी और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक होंगे शामिल
- एआई-फुकटो के आह्वान पर मांगों के समर्थन में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सीएसएसयू से संबंधित राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक मंगलवार को ब्लैक-डे मनाएंगे। यह निर्णय एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लिया गया है। इसमें शामिल कॉलेजों के प्राध्यापक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।

मूटा के अध्यक्ष और डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में मंगलवार को सभी राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्याक ब्लैक-डे मनाएंगे। यह निर्णय एआई-फुकटो के आह्वान पर लिया गया है। फुकटो के निर्णयानुसार इस दिन लखनऊ के झूलेलाल पार्क में धरना प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों की केंद्र सरकार सातवां वेतनमान लागू करें। शिक्षकों की पदोन्नति में एपीआई समाप्त हो। रिटायर्ड होने की अवधि 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। शिक्षा का निजीकरण समाप्त हो और समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों का मानदेय निर्धारित किया जाए। यह मांग पिछले काफी समय से उठाई जा रही है। मगर, आज तक किसी ने सुध नहीं ली। इसलिए अब ब्लैक-डे मनाने के साथ लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी कॉलेज के प्राध्यापकों को इस दिन ब्लैक-डे को कामयाब बनाने और लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed