{"_id":"5985f7534f1c1b791d8b4727","slug":"15019518285-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है रक्षाबंधन
- स्कूलों में स्टूडेंट्स ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
- राखी मेकिंग, मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/खुर्जा/छतारी/गुलावठी/जहांगीराबाद/अनूपशहर/स्याना/बुगरासी। जिले के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने राखी बनाओ, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं छात्राओं ने छात्रों को राखी भी बांधी। शिक्षकों ने बच्चों को रक्षा बंधन का महत्व बताया।
ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता की शुरूआत विद्यालय चेयरमैन डॉ. पीके त्यागी और प्रधानाचार्य छवि शर्मा ने की। सीनियर ग्रुप में शिवानी ने पहला, गौरव ने दूसरा और आशी ने तीसरा एवं जूनियर ग्रुप में कनिष्का ने पहला, पार्थ ने दूसरा और जागृति गिरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। माडर्न पब्लिक स्कूल में मेहंदी और थाल सज्जा प्रतियोगिता हुई। एलआर पब्लिक स्कूल में चेयरमैन सौरभ नागर ने राखी बनाओ प्रतियोगिता की शुरूआत की। इसमें शालू ने पहला, अभिनव ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में चेयरपर्सन प्रशांत गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य डीवी सिंह आदि शामिल रहे। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष केशव देव शर्मा, मुख्य वक्ता चरन सिंह, संयोजक विवेक और यज्ञ के ब्रह्म जयप्रकाश सिंह पुरोहित आदि मौजूद रहे।
खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मीचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्या भारती गुप्ता ने रक्षाबंधन का महत्व बताया। संयोजक सुशील राघव, प्रधानाचार्य सतीश चंद्र आदि ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं छतारी स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिया, प्रियांशी, दिशा, कल्पना, प्रियंका, तांया, दीपिका, बंदना, पल्लवी समेत छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल निदेशक डीके शर्मा, प्रधानाध्यापक विनोद कुशवाह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
गुलावठी में लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कई छात्राओं ने विद्यालय के डायरेक्टर शोएब मेवाती की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सतपाल कौर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट बंधन का त्योहार है। गायत्री पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से कक्षा 11 तक के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शिवानी खारी, शिवानी नागर, आतिफ अब्बासी, विशाखा चौधरी, मौ. जैद, खुशी, योगेश्वर, रिहान, गगनदीप, मिहिर, अनिबा, माही एवं अनंत ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र तेवतिया एवं प्रबंधक प्रभात मुद्गल ने राखी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शशि प्रभा यादव, कुसुम चौधरी, ममता, बबली मोदी आदि टीचर्स मौजूद रहे।
जहांगीराबाद में बीके सीनियर सेकेंडरी, सरस्वती शिशु मंदिर, उमा पब्लिक, साइन शिलर स्कूल व नेशनल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है।
अनूपशहर में जीग्रेट पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता में आसिफा रीवा ने प्रािम, मनसा ने द्वितीय व चंद्रकांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीएसपीए विद्या मंदिर में गंगा हाउस ने प्रथम, कावेरी हाउस द्वितीय व यमुना हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कुछ बच्चों ने मात्र अनाज के प्रयोग से सुंदर राखियां बनाईं। जीएस कान्वेंट स्कूल मेें महेश ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, श्रद्धा ने तृतीय स्थान हासिल किया। संस्कृति, नूतन, शिवम, सौरभ, अंजलि, हैदर तथा कनिका को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसडीपीडी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान योगिता राजपूत, द्वितीय स्थान पारूल तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से लेखनी मित्तल व शिवानी चौधरी रहीं। कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भैया बहनों ने राखी बनाई और पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
स्याना में बीडीएम पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अशोक गर्ग ने किया। उन्होंने बच्चों को त्योहार की महत्ता को भी बताया। प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अलीगढ़ पब्लिक स्कूल स्याना में आयोजित मेहंदी व राखी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक ताहिरा बेगम ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में यशिका व राखी में सिमरन कुरैशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या यासमीन रशीद ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। हिंद पब्लिक स्कूल स्याना में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बहनों के प्रति रक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका इंदु रानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त करने की बात कही।
बुगरासी में कस्बा क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगीन कागज, कपड़ा, प्लास्टिक आदि से आकर्षक राखियां बनाईं। रंगीन कागज से भी बच्चों ने अलग-अलग तरह की रंग बिरंगी राखी बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अच्छी राखी बनाने वालों को विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पुरस्कृत भी किया।