फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 schools refused to vaccinate children

Bulandshahar News: 15 स्कूलों ने बच्चों का टीकाकरण कराने से किया इन्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने के लिए 24 अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग टीडी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 15 स्कूल संचालकों ने छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने से साफ इन्कार कर दिया है। जबकि कक्षा पांच और कक्षा 10 के छात्रों को डिप्थीरिया एवं गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 10 मई तक टीका लगाया जाना है। टीकाकरण न करवाने वाले स्कूलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य अफसरों ने जिलाधिकारी को भेज दी है। साथ ही बीएसए एवं डीआईओएस से सहयोग मांगा है। जिससे शत-प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग 24 अप्रैल से 10 मई तक कक्षा पांच एवं कक्षा 10 के ऐसे छात्र-छात्राओं को टीडी का टीका लगवा रहा है जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा सके। टीका न लगवाने पर बच्चों में डिप्थीरिया एवं गलघोटू बीमारी की संभावना हो सकती है। वहीं, यह बीमारी जानलेवा होती है और छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से जिलेभर में कक्षा पांच एवं कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को टीडी का टीका लगाना शुरू किया। लेकिन प्रतिदिन टीम को स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। टीकाकरण न होने से बच्चों को डिप्थीरिया एवं गलघोटू बीमारी हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के साथ स्वास्थ्य विभाग स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य को मनाने में जुटा है, लेकिन संबंधित लगातार टीकाकरण में सहयोग देने से मना कर रहे हैं। अब विभाग ने स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में नहीं हुआ टीकाकरण
दयानंद चौबीसा इंटर कॉलेज मोहाना, ब्लूमडेल पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर बुलंदशहर, ड्रीम इंडिया स्कूल भूड़ बुलंदशहर, सरस्वती शिशु मंदिर साठा बुलंदशहर, सनराइज स्कूल गढि़या मानपुर, मौलाना आजाद स्कूल कायस्थवाड़ा जहांगीराबाद, राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल सादिक नगर सिकंदराबाद, विधावती कान्वेंट स्कूल हीरा कालोनी सिकंदराबाद, ग्लोबल पब्लिक स्कूल बालका लखावटी, अशोका पब्लिक स्कूल सुभाष रोड खुर्जा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल खुर्जा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बुगरासी, प्राईमरी एवं जूनियर हाईस्कूल सुतारी, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल स्याना और शकुन्तला कान्वेंट स्कूल ककोड़ आदि ने टीकाकरण करवाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीडी टीकाकरण अभियान के लिए टीम लगातार स्कूलों में भेजी जा रही हैं। कुछ जगह विरोध होने पर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्थीरिया एवं गलघोटू बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए परिजनों से भी सहयोग मांगा गया है। जिन स्कूलों में टीकाकरण नहीं हो रहा। उनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed