{"_id":"577a92354f1c1b090c7fa536","slug":"15-million-will-be-from-developing-urban-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से होंगे नगरीय क्षेत्रों के विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से होंगे नगरीय क्षेत्रों के विकास
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
सिटी सेंटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी ने 14 वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर मोहर लगा दी। जल्द ही इन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 15 करोड़ रुपये से नगर क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने पर मोहर लगी। यह विकास कार्य 14वें वित्त आयोग के बजट और अवस्थापना निधि से कराए जाएंगे। अधिकांश पैसा नगर क्षेत्रों में सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। सबसे अधिक धनराशि के प्रस्ताव बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र के लिए पास हुआ। बैठक में डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अफसर यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि निर्माण कार्य अनुरक्षण सामग्री संबंधित विभाग एवं मानक, गुणवत्ता, शेड्यूल में निर्धारित दरों के अनुसार ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
जारी हुआ बजट
निकाय 14वां वित्त बजट अवस्थापना निधि
बुलंदशहर 2,30,57,323 1,14,00470
खुर्जा 1,17,14,180 34,01,600
सिकंदराबाद 1,58,31,525 25,38,000
अनूपशहर 93,51,643 12,24,722
स्याना 73,83,960 39,87,700
जहांगीराबाद 1,17,44,952 28,55,577
शिकारपुर 64,18,200 26,34,150
डिबाई 70,03,772 21,47,800
गुलावठी 75,35,194 19,56,866
औरंगाबाद 28,87,000 21,74,235
खानपुर 25,73,780 5,53,000
बुगरासी 18,67,200 2,60,442
बीबीनगर 17,21,409 76,66,000
नरौरा 29,11,203 5,92,000
छतारी 28,52,100 1,92,683
पहासू 27,03,669 5,79,913
ककोड़ 14,74,249 9,98,080
बजट पास होने से सभी नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य में तेजी आएगी। सभी नगर निकाय अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। - शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी
विज्ञापन