फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्पतालों में नहीं मिल रहे चिकित्सक, निरीक्षण में खुलासा

अस्पतालों में नहीं मिल रहे चिकित्सक, निरीक्षण में खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में नहीं मिल रहे चिकित्सक, निरीक्षण में खुलासा
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के आठ सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सक एवं अन्य कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे है। इसका खुलासा शनिवार को सीएमओ के निरीक्षण में हुआ है। अनुपस्थित मिलने वाले सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी का एक-एक दिन का वेतन रोकने का सीएमओ ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
शासन की सख्ती के बाद भी सरकारी अस्पतालों से चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य कर्मी लगातार नदारद रह रहे है। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी के प्रति सजग नहीं है। शनिवार को सीएमओ ने सभी एसीएमओ के साथ मिलकर जिलेभर के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने की योजना बनाई। निरीक्षण के दौरान अफसरों को चौकाने वाला नजारा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार तीन स्थानों पर कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी गत कई दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। साथ ही करीब 30 चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट सभी एसीएमओ ने सीएमओ को सौंप दी है। टीम में एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल एवं एसीएमओ डॉ. भूदेव समेत अन्य एसीएमओ शामिल रहे।
विज्ञापन


इन अनुपस्थित कर्मियों का रोका जाएगा वेतन
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में एएनएम राजकुमारी, डॉ. मुकेश एवं बीपीएम अंशुल भारद्वाज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि प्रभा, बीएचडब्लू संजीव एवं कनिष्ठ सहायक आरती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबीनगर में डॉ. पीके जैन, डॉ. यशपाल, एसटीएस तुषार एवं आया सुरेशवती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में आरबीएसके डॉ. वीर प्रताप, बीसीपीएम भरत सिंह, स्टाफ नर्स सीमा सिंह, आरबीएसके राजेश चौधरी, बीएएम अब्दुल हम, आरबीएसके डॉ. नवीन, एएनएम पवन कुमारी एवं स्टाफ नर्स सुदेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में डॉ. ब्रजेश अनुपस्थित मिले। उसके बाद नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरधारी नगर में फार्मासिस्ट सुधीर शर्मा, शास्त्रीनगर में डॉ. प्रवीन चंद्र और धमैड़ा अड्डे पर फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना एवं टीबीएचवी राकेश अनुपस्थित पाए गए। वहीं, लंबे समय से सीएचसी बीबीनगर में आरबीएसके के मौ अली 31 दिसंबर से, सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में स्टाफ नर्स कुसुम, एटीएफ रविंद्र कुमार एवं अभिमन्यु गुप्ता एक जनवरी से और पीएचसी दानपुर में फार्मासिस्ट मीनाक्षी शर्मा, स्टाफ नर्स कुमारी पूनम, आरबीएसके डॉ. कपिल चार जनवरी से लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सरकारी चिकित्सालयों से लगातार अनुपस्थित मिलने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर तीन टीम बनाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन जो लगातार अनुपस्थित चल रहे उनसे स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। बताया कि किसी भी चिकित्सक एवं कर्मी द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed