फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खड़ी बस में घुसी बाइक, दो की मौत, एक घायल

खड़ी बस में घुसी बाइक, दो की मौत, एक घायल

Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खड़ी बस में घुसी बाइक, दो की मौत, एक घायल
खड़ी बस में घुसी बाइक, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- जंक्शन रोड स्थित फ्लाइओवर के पास हुआ दर्दनाक हादसा
- किसी काम से खुर्जा जा रहे थे बाइक सवार भाई-बहन और उनका दोस्त
- बेटों की मौत से अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों में मची रही चीखपुकार
- जंक्शन स्टेशन क्षेत्र के शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं दोनों मृतक किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के जेवर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास खड़ी बस में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने भाई और उसके दोस्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी नगेंद्र पाल का बेटा कृष्णराज (15) नगर स्थित एक स्कूल में 10 वीं का छात्र था और बेटी आरती डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे भाई-बहन अपने पड़ोसी सचिन (17) पुत्र भूपेंद्र को लेकर किसी काम से बाइक पर खुर्जा आ रहे थे। जेवर रोड स्थित फ्लाईओवर से उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर बाइक वहां खड़ी बस में पीछे से घुस गई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर आनन-फानन में तीनों घायलों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कृष्णराज और सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरती की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेटों की मौत की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में पहुंचे सीओ गोपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिस अफसरों ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed