फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11,249 students took the practical exam at 111 centres

Bulandshahar News: 111 केंद्रों पर 11,249 छात्र-छात्राओं ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
11,249 students took the practical exam at 111 centres
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं। बृहस्पतिवार को 111 केंद्रों पर पंजीकृत 11,555 छात्र-छात्राओं में से 11,249 ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। जबकि 306 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं। इस पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से निगाह रखी जा रही है। साथ ही पूरी जानकारी केंद्रों से एकत्र कर कंट्रोल रूम से बोर्ड को भिजवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर शिक्षकों व पर्यवेक्षकों द्वारा जीव विभाग, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूगोल समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नियमानुसार कराई जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी संचालित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी तक जारी रहेंगी। उन्होंने इन परीक्षाओं में सभी छात्र-छात्राओं से शामिल होने का आह्वान किया है। बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा न देने वाले छात्र-छात्राओं को आगे परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए वह अपने केंद्र पर समय पर पहुंचें और परीक्षा में शामिल हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed