फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   106 crore to develop city

106 करोड़ से होगा शहर का विकास

Mon, 24 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 24 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
106 crore to develop city
नगरपालिका बोर्ड की बैठक लेतीं चेयरपर्सन पिंकी गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने सोमवार को बोर्ड में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 106 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया। बोर्ड की स्वीकृति के बाद नगर में 106 करोड़ रुपये से विकास कराने का रास्ता साफ हो गया। गोवंश के संरक्षण के लिए शहर में कान्हा-उपवन का निर्माण होगा। 2.11 करोड़ रुपये स्ट्रीट लाइट सामग्री की खरीद पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने सोमवार शाम साढ़े चार बजे बोर्ड के सामने वित्त वर्ष 2017-18 का आम बजट पेश किया। चेयरपर्सन ने बताया नगर पालिका के पास प्रारंभिक अवशेष (पिछले वित्त वर्ष के) 28.60 करोड़ है और अनुमानित आय 77.64 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन


अनुमानित आय और अवशेष रकम 106 करोड़ रुपये से मौजूदा वित्त वर्ष में नगर पालिका काम चलाएगी। बोर्ड में एक एक कर 28 प्रस्ताव रखे गए, जिनको सभासदों की सहमति से हरी झंडी दे दी गई। गोवंश के संरक्षण के लिए नगर क्षेत्र में कान्हा उपवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथ प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, सड़क, साफ सफाई से संबंधित प्रस्ताव बोर्ड ने पास कर दिए। पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्ट्रीट लाइट की सामग्री की खरीद होगी, जिस पर नगर पालिका 2.11 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

आचार संहिता लगने से पहले टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर के बाद सामग्री की खरीद होगी। चेयर पर्सन पिंकी गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 का आम बजट बोर्ड के सामने रखा गया। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों का हरी झंडी प्रदान कर दी।

कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट
कचरे के सही निस्तारण के लिए नगर पालिका बायो सीएनजी और बायो फर्टिलाइजर परियोजना लाया है। नगर पालिका ने जमीन भी चिंहित कर ली है। प्लांट के वजूद में आने से कचरे के निस्तारण के साथ बायो फर्टिलाइजर और बायो सीएनजी का रास्ता साफ हो गया है।

पथ प्रकाश सामग्री खरीद पर विवाद
नगर पालिका के सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने 2.11 करोड़ रुपये के प्रकाश पथ के ठेेके पर आपत्ति दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पालिका 2.11 करोड़ रुपये खर्च की स्ट्रीट लाइट की सामग्री खरीदेगी।


दोनों सभासदों का कहना है कि एक माह में टेंडर की प्रक्रिया कैसे पूरी होगी। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग का कहना है कि आचार संहिता से पहले टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा। सभासदों का आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed