{"_id":"5755a7fe4f1c1b091d9c546d","slug":"1-32-lakh-houses-for-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.32 लाख गरीबों को मिलेंगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.32 लाख गरीबों को मिलेंगे मकान
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
भवन
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में 1.32 लाख गरीब परिवारों को जल्द ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत मकान की सौगात मिलेगी। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। ग्राम्य विकास विभाग सर्वे रिपोर्ट को केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके बाद केंद्र की ओर से आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
सर्वे का आधार जनगणना-2011 के आंकड़ों को बनाया गया है। वर्ष-2011 जनगणना में 1.32 लाख गरीब परिवार बेघर पाए गए थे। पीडी डीआरडीए मुरारी लाल ने बताया कि सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट को कंपाइल कर जल्द ही केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। केंद्र की वेबसाइट पर भी लाभार्थियों की पीडीएफ सूची को अपलोड किया जाएगा।