{"_id":"69c969b3aba17594320e4064","slug":"zari-zardozi-artisan-saqib-receives-state-level-handicrafts-award-badaun-news-c-123-1-sbly1001-160457-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जरी-जरदोजी कारीगर साकिब को प्रदेश स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जरी-जरदोजी कारीगर साकिब को प्रदेश स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार
विज्ञापन
कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शाकिब को सम्मानित किया गया। स्रोत विभाग
बदायूं। जिले के कारीगरों ने एक बार फिर अपनी कला का लोहा प्रदेश स्तर पर मनवाया है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर की ओर से संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना का आयोजन किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जरी-जरदोजी कारीगर साकिब का चयन दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए किया गया। पूरे प्रदेश से चयनित 20 कारीगरों की सूची में साकिब का नाम छठे स्थान पर शामिल रहा। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। साकिब ने अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से जिले की पहचान को नई ऊंचाई दी है और अन्य कारीगरों के लिए प्रेरणा बने हैं।
गांव शेखूपुर निवासी साकिब को कानपुर नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर नवाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री राकेश सचान और आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उप्र विजेंद्र पाण्डियन ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान स्वरूप साकिब को 20 हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र, ताम्रपत्र, कलाकृति और शाल भेंट की गई। साकिब इससे पहले भी वर्ष 2023-24 में प्रादेशिक हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। लगातार दूसरी बार सम्मान मिलने से जिले में खुशी की लहर है।