फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yuva Manch organization paid tribute to the deceased in the Delhi terrorist attack.

Budaun News: दिल्ली आतंकी हमले में दिवंगतों को युवा मंच संगठन ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Nov 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yuva Manch organization paid tribute to the deceased in the Delhi terrorist attack.
बदायूं। युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में यह श्रद्धांजलि सभा कलक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क में आयोजित की गई, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में हुआ धमाका बेहद कष्टदायक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। अगर यह साजिशन घटना है, तो सरकार को कठोर कदम उठाकर देशद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोहित गौतम और नितिन दिवाकर ने कहा कि देश का हर युवा आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में लखन मौर्य, शहरून सिद्दीकी, दीपक शाक्य, विवेक कुमार, तालिब खान, मोहम्मद आरिश, आशीष सिंह, अंश दिवाकर, मोहम्मद समीर, हामिद रसूल, असीम खान, कृष गुप्ता, अंश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित शोकसभा में दिल्ली में हुए आतंकी हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता तेजेश्वर दयाल सक्सेना ने कहा कि घटना की अभी जांच केंद्र की सभी एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। इस मौके पर विक़ार अहमद खान, बांकेलाल जाटव, ओमपाल शर्मा, बाबू रस्तोगी, दीपू सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed