फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth who went to visit Vaishno Devi dies in Pathankot

Budaun News: वैष्णोे देवी दर्शन करने गए युवक की पठानकोट में मौत

Wed, 19 Jul 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to visit Vaishno Devi dies in Pathankot
मृतक मनीष के घर पर लगी भीड़।
मंगलवार को घर लाया गया शव, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी 19 वर्षीय मनीष की जम्मू के पठानकोट में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था।
मनीष पुत्र हरनाम सिंह एक सप्ताह पहले दोस्तों के साथ बैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। परिवार वालों के मुताबिक मनीष दर्शन करने के बाद पठानकोट में राजगढ़ के पास अपने दोस्त के पास रुक गया। सोमवार को उसने अपने दोस्त की स्कूटी ली और इलाके में घूमने निकल गया। तभी एक ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर जम्मू पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी शिनाख्त की। परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वाले जम्मू पहुंच गए। वहीं उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार रात परिवार वाले उसका शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए थे। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा। दोपहर बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाइक सवार दंपती पर पेड़ गिरा, दोनों घायल



उझानी। बमनौसी रोड पर गांव सुकटिया के पास पेड़ गिरने से बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।



हादसा मंगलवार दोपहर में हुआ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल निवासी संजीव शर्मा (32) और उनकी पत्नी राजकुमारी (30) बाइक से बाजार से सामान की खरीदारी को निकले। इसी दौरान सुकटिया के पास सड़क किनारे पेड़ गिर गया। पेड़ की मोटी टहनी से बाइक दब गई। राहगीरों ने घायल दंपती को टहनी हटाकर बाहर निकाला। बाद में पुलिस और एंबुलेंस बुला ली गई। प्राथमिक उपचार के बाद संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed