{"_id":"69c96e17963bbeb5cc07e251","slug":"youth-shot-dead-in-uraina-village-hapur-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160415-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हापुड़ में उरैना गांव के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हापुड़ में उरैना गांव के युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
इबरत खांइबरत खां- मृतक- मृतक
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव निवासी एक युवक की हापुड़ जिले में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को शव गांव में पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा मान रही है। इस मामले में हापुड़ पुलिस ने मृतक के गांव के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उरैना निवासी 25 वर्षीय इबरत खां की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक इबरत खां पुत्र किशवर खां करीब पांच वर्षों से अपने पिता के साथ हापुड़ में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य कर रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को भी वह रोज की तरह अपनी मोपेड से कपड़ा बेचने निकला था। शाम करीब तीन बजे कपूरपुर थाना क्षेत्र के धौलाना मार्ग स्थित एक आम के बाग में उसे गोली मारने की सूचना मिली।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इबरत खां के सिर में पीछे से चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पास ही उसकी मोपेड खड़ी थी, जिस पर कपड़े लदे हुए थे। हत्या की खबर गांव उरैना पहुंचते ही मातम छा गया। पिता किशवर खां, ग्राम प्रधान मजाहिर अली और अन्य परिजन रोते-बिलखते हापुड़ पहुंच गए। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।