फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth left bloodied after falling from train; life saved by immediate medical treatment.

Budaun News: ट्रेन से गिरकर युवक लहूलुहान, तत्काल इलाज से बच गई जान

Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth left bloodied after falling from train; life saved by immediate medical treatment.
उझानी मे रेलवे लाइन किनारे पड़े मिले युवक की एंबुलेंस में मरहम- पट्टी करते ईएनटी। संवाद
उझानी। सफर के दौरान रास्ते में ट्रेन से गिरकर युवक लहूलुहान हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अंडरपास के नजदीक पड़ा देख राहगीर ने एंबुलेंस बुला ली। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहता देख ईएनटी ने मरहम-पट्टी कर रक्तस्राव काफी हद तक रोक दिया। तत्काल इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस के ईएनटी रंजीत कुमार के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे कॉल आई कि कोतवाली क्षेत्र में बसोमा अंडरपास के नजदीक 30 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा है। युवक के सिर और हाथ-पैर से खून बह रहा है। चोट अधिक होने की वजह से वह बोल भी नहीं पा रहा है। युवक को एंबुलेंस में लिटाकर मरहम पट्टी की गई। अस्पताल पहुंचने तक सिर से रक्तस्राव बंद हो गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्राथमिक इलाज के दौरान जीवनरक्षक दवाएं दीं। हालत में मामूली रूप से सुधार होने पर घायल युवक ने अपना नाम और पता चिकित्साधीक्षक को बता दिया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि घायल उमेश शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर पड़ौलिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल की हालत में सुधार है। कोतवाली के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed