{"_id":"654fc1f37aa4b645c8042914","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-in-delhi-badaun-news-c-123-1-sbly1035-7805-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
मृतक दीपक। फाइल फोटो
उझानी। चार दिन पहले उझानी-बिल्सी रोड पर संजरपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल अब्दुल्लागंज निवासी दीपक की शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शनिवार शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
गांव अब्दुल्लागंज निवासी दीपक साहू (24) आठ नवंबर को बिल्सी से बाइक से घर लौट रहे थे तभी संजरपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से दीपक के सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने परिजन दीपक को दिल्ली ले गए। वहां शुक्रवार शाम दीपक ने दमतोड़ दिया।
पुलिस ने दीपक के बाबा वीरेंद्र की ओर से अज्ञात वाहन चालक के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार शाम शव घर पहुंचा तो त्योहार की खुशियां काफूर हो गईं। दीपक की दो संतानों में चार साल की बेटी मानवी और तीन महीने का बेटा छोटू हैं। पत्नी राखी बदहवास है।