फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth from Khedadas drowns in a canal in Haryana.

Budaun News: खेड़ादास के युवक की हरियाणा की नहर में डूबकर मौत

Fri, 05 Jun 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth from Khedadas drowns in a canal in Haryana.
अनिल कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ओरछी। हरियाणा में नहर में डूब रही मजदूर युवती को बचाने केे लिए कूदे फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास का युवक भी डूब गया। दोनों के शवों को निकाल लिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद युवक के शव को शुक्रवार को उसके गांव लाया गया तो गांव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। युवक वहां मेहनत-मजदूरी करते थे। देर शाम गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

खेड़ादास गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति के पांच पुत्रों में बीच के 20 वर्षीय अनिल कुमार हरियाणा प्रांत के जिला झज्जर के पहाड़ीपुर में मजदूरी करते थे। परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर भोजन करने नहर के किनारे बैठे थे। वहीं पास में ही संभल जिला, थाना चंदौसी के गांव बुद्धनगर खंडुआ निवासी मजदूर भी थे।
विज्ञापन

बदायूं और संभल की सीमा मिलने के कारण वहां के मजदूरों से भी उनकी पहचान हो गई थी। बुद्धनगर खंडुआ, संभल की एक 18 वर्षीय युवती पानी लेने नहर में उतरी, लेकिन पैर फिसल जाने से उसमें गिरकर बहने लगी। उसने पुकार लगाई तो अनिल कुमार उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए, लेकिन नहर में पानी का प्रवाह तेज होने के कारण वह युवती के साथ ही डूब गए। बाद में वहां के लोगों की मदद से दोनों शवों को निकाल लिया गया। बताते हैं कि अनिल कुमार पांच भाइयों में बीच का था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरचौक के युवक की मुंबई में डूबने से मौत



कादरचौक। गांव बेहटा डंवरनगर निवासी छोटे का 18 वर्षीय बेटा बड़े भाइयों के साथ मुंबई में काम करता था। शुक्रवार को सरफराज अपने दोस्तों के साथ चौपाटी पर समुद्र में नहाते समय डूब गया। समुद्र में डूबने से उसकी मौत हो गई। सरफराज के चार भाइयों में बीच का था। परिजन सूचना मिलने पर मुंबई के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed