फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth from another community molests young woman; arrested.

Budaun News: दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth from another community molests young woman; arrested.
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में खेत पर परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने खेत में खींचकर छेड़खानी की। मामले की तहरीर परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी भूरे पुत्र शाहित अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह 10 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी उसे खींच कर खेत में ले गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकी भी दी गई। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed