फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal auto stands will be shifted out of the city.

Budaun News: शहर से बाहर शिफ्ट किए जाएंगे अवैध ऑटो स्टैंड

Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal auto stands will be shifted out of the city.
लावेला चौक बेतररीब खडे ऑटो रिक्शा। संवाद
बदायूं। शहर में संचालित अवैध ऑटो स्टैंडों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत उझानी, बिल्सी, दातागंज, कुंवरगांव, बिनावर, वजीरगंज और अलापुर मार्ग पर चलने वाले ऑटो का संचालन अब शहर से बाहर निर्धारित स्थानों से किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने सीमा पर उपयुक्त स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। कार्य योजना को नवंबर में लागू किया जा सकता है। इससे त्योहारों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख मार्गों नवादा चौक, इंदिरा चौक, कलक्ट्रेट और रोडवेज के आसपास ऑटो चालकों की ओर से बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े करने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सवारियां बैठाने और उतारने के लिए बीच सड़क पर ऑटो रोकने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार, बिल्सी और उझानी मार्ग पर चलने वाले ऑटो का संचालन लालपुल रोड स्थित श्मशान भूमि के पास से होगा। वहीं दातागंज, कुंवरगांव, बिनावर और वजीरगंज मार्ग के ऑटो दातागंज तिराहे से संचालित होंगे। अलापुर मार्ग से आने-जाने वाले ऑटो का संचालन मंडी समिति के पास से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी ऑटो संचालकों को निर्धारित स्टैंड से ही सवारियां बैठाने और उतारने के निर्देश दिए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। सीओ यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर जगह चिह्नित कर स्थाई रूप से स्टैंड बनाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। स्थायी स्टैंड बनने के बाद शहर के अंदर ऑटो का दबाव काफी कम हो जाएगा और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। अगले माह नवंबर से यह व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed