फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth festival will be celebrated on 19th in the auditorium of DIET

Budaun News: डॉयट के सभागार में 19 को मनाया जाएगा युवा उत्सव

Wed, 13 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth festival will be celebrated on 19th in the auditorium of DIET
बदायूं। जिले में युवा उत्सव का आयोजन 19 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने युवाओं से आवेदन मांगे हैं। इसमें 15 से 29 साल तक के युवा ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव मनाया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि युवा उत्सव 19 नवंबर को डॉयट स्थित ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। यहां पर लोकनृत्य (एकल व समूह), लोकगीत (एकल व समूह), कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, युवाकृति आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा विज्ञान मेला भी लगेगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की उम्र 12 जनवरी 2025 को 15 से 29 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। कहा कि प्रतिभागी कलाकार को अपने वाद्य यंत्र स्वयं लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed