फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies, two injured in collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Tue, 10 Dec 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured in collision with unknown vehicle
इस्लामनगर। बिल्सी इस्लामनगर मार्ग स्थित गांव मुसिया नगला कुंदावली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव सुंदरनगर निवासी विवेक सिंह (22) पुत्र पूरन सिंह उनके साथ अजय पुत्र रमेश और अजय पुत्र चंद्रभान तीनों एक ही बाइक से रविवार की शाम किसी काम से सैदपुर गांव में गए थे। तीनों देर रात वापस बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह बिल्सी इस्लामनगर मार्ग स्थित गांव मुसिया नगला कुंदावली के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने सड़क किनारे तीन लोगों को पड़ा देखा। उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर तीनों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विवेक सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed