{"_id":"66ea32d28e3a5dc4150e0539","slug":"youth-dies-two-injured-after-touching-rebar-from-high-tension-line-while-dumping-linter-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126043-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लिंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लिंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से युवक की मौत, दो घायल
Wed, 18 Sep 2024 07:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर गांव में निर्माणाधीन मंदिर: हादसे के बाद छत पर पड़ा घायल, नीचे लगी ग्रामीणों की भीड़। सं
आसफपुर। मंदिर पर लिंटर डालते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को मंदिर पर लिंटर पड़ रहा था। सेवादार के रूप में गांव के कई युवा लिंटर डालने के लिए मंदिर पर पहुंचे । शाम करीब सात बजे अरुण कुमार (16) गांव के ही शिवा और संदीप को सरिया दे रहा था कि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इससे वह तीनों करंट की चपेट में आ गए। अरूण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवा और संदीप गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।