{"_id":"65b579bb6c1f0580a5005394","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-badaun-news-c-4-1-bly1009-333052-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंवला रोड पर आईटीआई के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय अमन राठौर की मौत हो गई। वह बाइक लेकर शहर से अपने गांव लौट रहा था।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी अमन राठौर पुत्र बेचे सिंह शनिवार रात करीब 9:00 बजे बदायूं शहर से अपने घर लौट रहा था। उसे दौरान अमन हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी बाइक आंवला रोड पर आईटीआई के नजदीक पहुंची कि तभी किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने सूचना दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। वह अमन को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता बेच सिंह जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं। खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। अभी वाहन का पता नहीं चला है।