{"_id":"6a56a3145319f740b007882e","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-from-cooler-badaun-news-c-123-1-bdn1024-168453-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो - मृतक अनूप चौहान
- फोटो : Samvad
-
- 3
-
Link Copied
कुंवरगांव। गांव यूसुफनगर में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
गांव निवासी अनूप चौहान (35) अपने घर के कमरे में रखे टिन के कूलर के पास खड़े थे। तभी कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उस समय पत्नी पूजा छह वर्षीय बेटी भूमि और दो वर्षीय बेटे के साथ अपने मायके गई हुई थीं। घर पर केवल माता-पिता मौजूद थे।
अनूप चौहान के करंट की चपेट में आने पर माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई और आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए बरेली जिले के आंवला ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।