फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after coming into contact with live wire in Sichauli village.

Budaun News: सिचौली गांव में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live wire in Sichauli village.
श्रीपाल फाइल फोटो
बिसौली। गांव सिचौली में शनिवार देर रात खाना खाते समय बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

गांव सिचौली निवासी श्रीपाल (35) शनिवार रात अपने घर पर खाना खा रहे थे। खाता खाते समय उनकी गर्दन पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। उनकी पत्नी गुड़िया चीखने लगी। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तुरंत ही श्रीपाल को बिसौली सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद मां चंद्रवती और पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की छह माह पहले ही बिहार निवासी एक युवती से शादी हुई थी। युवक की मां घटना के समय मुजपुर जिला मुरादाबाद में माता की जात लगाने गई हुई थीं। युवक श्रीपाल अपने ननिहाल में मकान बना कर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के करंट लगने से मौत की सूचना पुलिस को मिली है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed