फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after being bitten by a poisonous insect.

Budaun News: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being bitten by a poisonous insect.
मृतक तौसीफ रजा का फाइल फोटो।
बिल्सी। जामा मस्जिद के शाही इमाम असरारउल हक के बड़े बेटे तौसीफ रजा (27) की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, खेत पर किसी जहरीले कीड़े के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

मौलाना अब्दुल रऊफ ने बताया कि तौसीफ रजा मंगलवार को खैरी गांव स्थित अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल खेत पर पहुंचे और उन्हें बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बदायूं के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने तौसीफ रजा को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की बात बताई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तौसीफ रजा की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शाही इमाम के घर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed