फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth detained after taking girl home and locking her in.

Budaun News: बच्ची को घर ले जाकर किया बंद किया, युवक हिरासत में

Mon, 13 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth detained after taking girl home and locking her in.
उसावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम गली में बच्चों के साथ खेल रही तीन साल की मासूम को पड़ोस का युवक बदनीयती से अपने घर ले गया। साथ में खेल रहे बच्चों की सतर्कता से परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची बंद कमरे में रोती मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे के करीब थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची, बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस का युवक राजीव मिश्रा (35) बच्ची को अपने घर ले गया। साथ खेल रहे बच्चों ने बच्ची के घरवालों को बताया तो परिजन युवक के घर पहुंचे। जहां बच्ची कमरे के अंदर बंद थी और रो रही थी।
विज्ञापन

बच्ची की दादी के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने शोर मचाकर कमरे को खुलवाया। परिजनों ने पीआरवी 112 को फोन कर सूचना दी, जिस पर पीआरवी के साथ-साथ थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका है। आरोपी के खिलाफ 5-6 साल पहले भी पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था, वह जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर घर में रह रहा था।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed