फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth crushed to death by tractor, murder charge filed

Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 09 Mar 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor, murder charge filed
राजेश- फाइल फोटो
दातागंज। खेत पर जा रहे एक युवक को मामूली विवाद में ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। गंभीर हालत में युवक को बरेली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवक पर मामूली विवाद के चलते कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, इसमें राजनीतिक दबाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी राजेश (35 साल) पुत्र सुरेश रविवार की सुबह अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक ट्रैक्टर लेकर आ गया। आरोप है कि उसने ट्रैक्टर राजेश के ऊपर चढ़ा दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसको बरेली ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही शव सीएचसी पहुंचा तो पुलिस बल भी आ गया। अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हंगामा होने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव जिला मुख्यालय भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपियों से युवक का विवाद हो गया था इसी के चलते उन्होंने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या की है। मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


दिल्ली में कार चलाते थे राजेश
राजेश दिल्ली में रहकर कार चलाते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने बताया कि होली पर वह घर आए थे। आज उनको दिल्ली जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

20 साल पुरानी रंजिश में की गई हत्या
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों से 20 साल पुरानी रंजिश थी। दो माह पहले इस मामले में फैसला भी हो गया था। बावजूद इसके आरोपी रंजिश नहीं भूले और घटना को अंजाम दे दिया।

मां भी थी साथ, आंखों से देखा मंजर
हादसे के वक्त राजेश की मां मौके पर ही मौजूद थी। उनका कहना है कि मेरा बेटा और मैं सड़क से नीचे चल रहे थे, लेकिन आरोपियों ने जानबूझकर उनके बेटे को चुनौती देते हुए ट्रैक्टर उस पर दौड़ा दिया।



मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। अब तक परिजनों ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - केके तिवारी, सीओ दातागंज

राजेश- फाइल फोटो

राजेश- फाइल फोटो

राजेश- फाइल फोटो

राजेश- फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed