फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth

आत्मरक्षा में हेयर पिन व सेफ्टी पिन का प्रयोग करें छात्राएं

Wed, 18 Dec 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
youth
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जीलोट पब्लिक स्कूल एवं महर्षि विद्या मंदिर में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। छात्राओं ने प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के गुर सीखे। प्रशिक्षक वैष्णवी गुप्ता ने बताया कि राह चलते हुए किसी बाइक सवार मनचले के कुत्सित प्रयास को विफल करने के लिए कैसे प्रहार किया जाये और लड़कियां अपने दुपट्टे को आत्मरक्षा का साधन कैसे बना सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हेयर पिन, सेफ्टी पिन आदि के माध्यम से भी शरारती तत्वों पर प्रहार किया जा सकता है। जीलोट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आकांक्षा यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आत्मबल में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला खेल प्रमुख विपिन तोमर, जिला संयोजक अंकित पटेल, नगर मंत्री सक्सेना, नगर अध्यक्ष अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed