{"_id":"68c331c8921a5f54bb0585a6","slug":"youth-activity-in-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146790-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मजबूत शैक्षिक नींव देने के लिए विधियां सिखाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मजबूत शैक्षिक नींव देने के लिए विधियां सिखाईं
Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में पांच दिनी बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय समापन हुआ। प्रशिक्षण में परिषदीय शिक्षकों को प्रारंभिक कक्षाओं (तीन से आठ वर्ष आयु वर्ग) के बच्चों को मजबूत शैक्षिक नींव देने के लिए कई विधियां सिखाई गईं।
पांचवें दिन के सत्र में विनीत सोलंकी ने सतत आकलन, पुनरावृत्ति और उपचारात्मक शिक्षण पर जानकारी दी। जाकिर अली खां ने निपुण सूची, पाठ्य पुस्तकों का दिवसवार विभाजन और शिक्षण योजना के बारे में समझाया। परमानंद ने अंक, संख्या, स्थानीय मान, जोड़-घटाव की संक्रियाओं पर गतिविधियों के माध्यम से अभ्यास कराया। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में पढ़ने-लिखने, समझने और गणना में दक्ष बनाने के तरीके बताए। खेल, कहानी, तुकबंदी, गीत, कला और गतिविधियों के माध्यम से आनंदमय एवं व्यावहारिक ढंग से शिक्षा देने पर जोर दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे 2026 तक अपने स्कूलों को निपुण विद्यालय और बच्चों को निपुण छात्र बना सकें। प्रशिक्षण में डॉ. जुगलकिशोर, सुनील कुमार, परमवीर सिंह दीवला, बंदना गुप्ता, रमा गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद