फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth activity in district.

Budaun News: प्रांतीय गणित मेले का विधायक ने किया शुभारंभ

Fri, 12 Sep 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
बदायूं। बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय गणित मेले का विधायक आशुतोष मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सह संयोजक बालकृष्ण अग्रवाल, विद्या भारती प्रांत प्रमुख प्रमोद कुमार पांडेय और प्रांतीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। प्रांत संयोजक प्रमोद कुमार पांडेय ने गणित मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस चार प्रकार की प्रतियोगिताएं रहेंगी। इनमें वैदिक प्रश्न गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्शनी, गणित प्रयोग और गणित पत्र वाचन शामिल हैं। विधायक आशुतोष मौर्य ने भैया-बहनों को शुभकामनाएं दीं और हरसंभव सुविधाएं देने का भरोसा दिया। पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह ने छात्रों के लिए प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि नवीन चंदेल, ब्लाॅक प्रमुख अमित पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख देवेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, अध्यक्ष विष्णु कांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed