फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Your son was caught in a rape case... The bewildered teacher gave 60 thousand rupees

Budaun News: आपका बेटा दुष्कर्म केस में पकड़ा गया... हड़बड़ाए शिक्षक ने दिए 60 हजार

Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Your son was caught in a rape case... The bewildered teacher gave 60 thousand rupees
बदायूं। आपका लड़का अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया है। अगर केस से नाम निकलवाना चाहते हैं तो 80 हजार रुपये तुरंत भेज दो। डिजिटल अरेस्ट हुए शिक्षक ने हड़बड़ी में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच घर से बात होने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। तब शिक्षक ने साइबर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

शहर के पुरानी चुंगी निवासी गजेंद्र सिंह वजीरगंज ब्लॉक के गांव धौरेरा के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। स्कूल बंद करके वह घर जा रहे थे, तभी उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आयी। फोन रिसीव किया तो पुलिस की वर्दी में बात करने वाला खुद को इंस्पेक्टर बताया। उन्होंने पहले शिक्षक से घर-परिवार के बारे में जानकारी ली। उसके बाद बताया कि उनका बेटा अभिषेक पटेल और तीन अन्य युवकों के साथ लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पकड़ा गया है। अगर इसका नाम केस से निकलवाना चाहते हैं तो तुंरत 80 हजार रुपये ट्रांसफर करें। इस पर गजेंद्र ने कहा, मेरे बेटे से बात कराओ। तब इंस्पेक्टर ने लड़के से बात कराई। वह आवाज उनके बेटे जैसे थी, वह रो रहा था। साथ ही उनके चिल्लाने की भी आवाज आ रही थी। जैसे कोई उसे मार रहा हो। यह आवाज सुनकर गजेंद्र परेशान हो गए। घबराकर गजेंद्र ने पहले 40 और फिर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच उन्होंने अपने घर पर कॉल की तो उनके बेटे अभिषेक फोन ने रिसीव किया। इस पर वह समझ में गए कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई। उन्होंने साइबर थाने तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed