फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman attempts suicide by climbing the railing of Kachhla Bridge.

Budaun News: कछला पुल की रेलिंग पर चढ़कर युवती ने की जान देने की कोशिश

Wed, 05 Aug 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young woman attempts suicide by climbing the railing of Kachhla Bridge.
पुल पर तैनात नगर पंचायत के कर्मचारी ने हाथ पकड़कर युवती को बचाया
विज्ञापन


बदायूं। एक युवती ने मंगलवार सुबह कछला पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे बचाने के दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। युवती गंगा कूदने की जिद पर अड़ी थी। पुल पर तैनात नगर पंचायत के कर्मचारी ने उसे किसी तरह बचाया।
पुलिस के अनुसार कछला नगर पंचायत के वार्ड सात की रहने वाली युवती पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने वाली थी, तभी वहां पर पंचायत की ओर से तैनात कर्मचारी ने दौड़कर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद युवती ने दो बार हाथ छुटाकर गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

दोनों बार कर्मचारी डेबिट ने उसे बचाया। इससे पुल पर भीड़ जमा हो गई। युवती काफी रो रही थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज रिंकू मौके पर पहुंचे और युवती से ऐसा कदम उठाने के संबंध में पूछताछ की। युवती से मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचना दी।। चौकी इंचार्ज युवती को समझाकर चौकी पर ले आए। परिजन भी चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई। बाद में पुलिस ने युवती परिजनों को सौंप दी। वहीं, लोगों के बीच यह भी चर्चा हो रही थी कि युवती किसी युवक से प्यार करती थी। बीमारी में उसकी मौत हो गई, इससे युवती आहत है। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने जान देने की कोशिश की थी। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed