{"_id":"67b22b2af7bfd7090c003753","slug":"young-men-from-another-community-kidnapped-the-teenager-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134392-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूसरे समुदाय के युवकों ने किशोरी का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूसरे समुदाय के युवकों ने किशोरी का किया अपहरण
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा इलाके में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने 14 साल की एक किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के भाई ने आरोपियों पर बहन का धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि इस्लाम पुत्र पप्पू का होमगार्ड कार्यालय के सामने पान आदि सामान का खोखा है। उनकी बहन इस्लाम के खोखे पर कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी बीच इस्लाम की सह पर हाशिम पुत्र उस्ताद व उसका एक साथी उनकी बहन को ऑटो में बैठकर कहीं ले गए।
जब वह घर वापस लौटे तो उन्हें बहन के अपहरण की जानकारी हुई। उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। भाई ने बहन का धर्म परिवर्तन के साथ ही अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर इस्लाम, हाशिम और एक अन्य के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।