फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man stabbed to death in Dataganj

Budaun News: दातागंज में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 31 Aug 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death in Dataganj
मृतक अ​भिषेक का फाइल फोटो। संवाद
डहरपुर और बिहारीपुर के बीच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर और बिहारीपुर के बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अभिषेक हजरतपुर से घर लौट रहा था। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि हत्या किसने और क्यों की। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
अभिषेक पुत्र महेश कुमार शर्मा मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर का रहने वाला था। वह हजरतपुर में अपने मौसा उमेश के यहां वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अभिषेक पड़ोसी दुकानदार प्रमोद की बाइक से डहरपुर तक आया। यहां से बिहारीपुर गांव करीब एक किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

डहरपुर से अभिषेक पैदल ही अपने घर को चल दिया। तभी रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने शोर मचाया तो हमलावर बदमाश मौके से भाग गए। कुछ देर बाद खेतों से लौट रहे लोगों ने युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो कोतवाली पुलिस और उसके परिवार वालों को सूचना दी, जिससे वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले जाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक भी हमलावरों को नहीं जानता था। उसके मोबाइल में कुछ चैटिंग मिली है, जिसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने परिवार वालों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
-
नजदीक में मोबाइल पर वीडियो देखते रहे लोग, युवक को बचाने नहीं आए
जिस दौरान युवक पर हमला हुआ था। उस वक्त नजदीक में ही ट्यूबवेल पर ही कुछ लोग मोबाइल लेकर बैठे थे। वह मोबाइल में वीडियो देख रहे थे लेकिन युवक की चीख-पुकार सुनने के बावजूद उसके नजदीक कोई नहीं आया। उन लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।
-
युवक के भाई की पुलिस से नोकझोंक
बुधवार रात युवक की हत्या के बाद युवक के भाई की पुलिस से नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दिन में शव का पोस्टमार्टम कराना चाहता था लेकिन पुलिस उसी समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इससे दोनों में नोकझोंक हो गई। उसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस युवक के भाई के साथ मारपीट कर रही है। बाद में पुलिस युवक का शव ले आई लेकिन रात में परिवार से कोई सदस्य नहीं आया। बाद में परिवार वाले पहुंचे।

-
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के युवक पर बुधवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed